बुलंद इरादे और बड़ी सोच रखने वाले श्री संजीव छिब्बर साहस व जुनून के दम पर हर बड़ी चुनौती को हराने का हुनर रखते हैं। कर्म क्षेत्र चाहे कोई भी हो, सफलता के हर लक्ष्य को भेदना इन्हें आता है। ग्लेज़ ट्रेडिंग इंडिया प्रा. लि. के फाउंडर डायरेक्टर श्री संजीव छिब्बर एक मंझे हुए उद्यमी की तरह अपनी सफलता का लोहा हर क्षेत्र में मनवाना जानते हैं। कभी घर-खर्च में अपना योगदान देने के लिए नौकरी की तलाश करने वाले श्री संजीव छिब्बर ने डायरेक्ट सेलिंग उद्योग से अपने अजेय एवं दीर्घकालिक सफ़र की शुरुआत की थी। हालांकि शुरुआत में संघर्ष की काँटों भरी राहें भी आईं पर इन्होंने उन परिस्थितियों और असफलताओं को ही अपनी सफलता का आधार बना लिया। दिल से सबके चहेते और विनम्र शख्सियत के मालिक श्री संजीव छिब्बर ने अपना एक-एक कदम अपने सपनों को हकीकत में बदलने की तरफ बढ़ाया।
भारत में डायरेक्ट सेलिंग व्यवसाय को सम्मान व पहचान दिलाकर एक नई ऊंचाई पर पहुंचाने के लिए दृढ़-संकल्पित श्री संजीव छिब्बर ने ग्लेज़ ट्रेडिंग इंडिया प्रा. लि. के लिए एक महत्त्वाकांक्षी बिज़नेस प्लान तैयार किया है। अपनी विश्व व्यापार रणनीति के एक हिस्से के तहत इन्होंने विश्व स्तर पर गैलवे बिज़नेस के सघन नेटवर्क के विस्तार के लिए विभिन्न जाति, समुदाय और धर्म के लोगों को एक प्रभावी व्यवसाय के अवसर पेश करने की योजना बनाई है।
कोई भी इंसान अपने आकार से नहीं, बल्कि अपनी सोच से बड़ा होता है और उसकी सोच का यही आकार उसके सपने को साकार करने में मदद करता है। यह बात युवा ऊर्जा से भरे उद्यमी श्री चेतन हांडा के जीवन पर एकदम सटीक बैठती है। श्री चेतन हांडा ने अपने कैरियर की शुरुआत भले ही छोटे पैमाने पर की थी लेकिन इनके सपने बहुत बड़े थे। इसीलिए धैर्य और दृढ़ता के संयोजन से ये भारत की अपनी ही तरह की अनोखी डायरेक्ट सेलिंग कंपनी ग्लेज़ ट्रेडिंग इंडिया प्रा. लि. के सह-संस्थापक बने।
साइंस से ग्रेजुएट और फाइनेंस में एमबीए श्री चेतन हांडा ने अपनी व्यावसायिक यात्रा की शुरुआत बेहद विनम्र तरीके से की। लेकिन बहुत जल्द ही इन्होंने एक रोचक और बेहतरीन आइडिया खोज निकाला, जिसके परिणामस्वरूप साल 2003 में ग्लेज़ ट्रेडिंग इंडिया प्रा. लि. का उदय हुआ। डायरेक्ट सेलिंग बिज़नेस में आदर्श अवसरों के निर्माण के प्रति प्रतिबद्ध श्री चेतन हांडा धीरे-धीरे सफलता की ओर बढ़ते गए और इस बिज़नेस में एक नया मुकाम हासिल किया।
नैतिक मूल्यों के धनी श्री चेतन हांडा हमेशा से ही काम में पारदर्शी व बेहतरीन माहौल पैदा कर भारतीय डायरेक्ट सेलिंग इंडस्ट्री को एक नया व मजबूत आकार देने लिए समर्पित हैं। इनका हमेशा से विश्वास रहा है कि भारत जैसे सांस्कृतिक विविधता वाले देश में नेटवर्किंग मार्केटिंग जैसे बिज़नेस के विकास की असीम संभावनाएं हैं, जिसमें सिर्फ उत्पादों का लेन-देन ही नहीं, बल्कि नए-नए रिश्ते भी बनते हैं। इस बिज़नेस के जरिए इनका उद्देश्य उपयोगी उत्पाद, सेवाओं और बिज़नेस संभावनाओं का विस्तार राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर करना रहा है। कंपनी के विकास की रणनीति के तहत इनकी योजना भारतीय डायरेक्ट सेलिंग व्यवसाय को दुनिया भर में फैलाने और एक समृद्ध नेटवर्क स्थापित करने की है।
लीडरशिप और बिज़नेस के हर मोर्चे में माहिर श्री सरबजीत सिंह कॉमर्स में स्नातक हैं तथा अपने नए, गैर-परंपरागत और प्रगतिशील विचारों के साथ ग्लेज़ ट्रेडिंग इंडिया प्रा. लि. के सेल्स एंड मार्केटिंग डिविज़न प्रमुख का दायित्व निभा रहे हैं। श्री सरबजीत सिंह अरनेजा कंपनी के निदेशक भी हैं। किसी भी हाल में सफलता अर्जित करने का हौसला रखने वाले श्री सरबजीत सिंह अरनेजा ने छोटी शुरुआत से बड़ी सफलता अर्जित की है। इनके अद्भुत ट्रेनिंग मॉड्यूल, उद्यमी अप्रोच के चलते ग्लेज़ ट्रेडिंग इंडिया प्रा. लि. में एक योग्य एवं सक्षम सेल्स का गठन हुआ है। श्री सरबजीत सिंह अरनेजा के बहुमुखी प्रतिभाशाली नेतृत्व में ग्लेज़ की सेल्स टीम लगातार सकारात्मक रूप से मजबूत हो रही है।
श्री सरबजीत सिंह अरनेजा की परिकल्पना इंडियन डायरेक्ट सेलिंग व्यवसाय की एक साफ़ और नैतिक तौर पर मजबूत छवि स्थापित करना है। कंपनी के भविष्य के विकास की रणनीति के तहत ये कंपनी की सेल्स फ़ॉर्स में ऐसा सकारात्मक बदलाव लाना चाहते हैं जो भारत में डायरेक्ट सेलिंग के परिदृश्य को पूरी तरह से बदल देगा।